उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान,11 हजार बूथों पर BLO तैनात

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड समेत देश के 19 राज्यों में 29 मई से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान शुरू होने जा रहा है। 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना पत्रों की छपाई और कर्मचारियों की ट्रेनिंग का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र बांटने और जमा करने का काम करेंगे। निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानते हुए पूरी प्रक्रिया चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से रेप के आरोपी को महज 4 घंटे में दबोचा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जबकि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय रहेगा। वहीं 10 जुलाई से 11 सितंबर तक नोटिस जारी करने और दावे-आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया चलेगी। आयोग के निर्देश के अनुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। फिलहाल उत्तराखंड में 11 हजार 733 पोलिंग बूथ हैं, जिनके लिए राजनीतिक दलों की ओर से 21 हजार 808 बीएलओ तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सीएम सादगी सिखाते रहे, अफसर गाड़ियां अटैच कराते रहे... अधिकारियों के लिए मितव्ययिता की अपील बनी मजाक, अधिकारियों के ठेंगे पर सरकार की अपील....!
Ad Ad Ad