उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास पर पहुंची SIT, दर्ज किए बयान,कब्जे में ली ऑडियो

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में विशेष जांच दल ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर शाम एसआईटी के विवेचक सीओ अनुज कुमार ने नेहरू कॉलोनी स्थित मंत्री रेखा आर्य के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए और जांच को आगे बढ़ाया।

इस दौरान एसआईटी ने प्रकरण से जुड़ी अहम ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की सत्यता की जांच के लिए इसे फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। एसआईटी टीम ने बयान दर्ज करने के दौरान मुकदमे में लगाए गए तमाम आरोपों से जुड़े तथ्यों की विस्तार से जानकारी जुटाई। इसमें कंपनियों के दस्तावेजों में कथित फर्जी हस्ताक्षर से हेराफेरी और पहली शादी छिपाकर विवाह करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं, जिन पर मंत्री से बिंदुवार पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इंटेलिजेंस और पीएसी में सृजित होंगे 34 नए पद, कैबिनेट में जल्द लगेगी मुहर

बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बीते 15 अक्टूबर को कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और ऑडियो में हत्या की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए गए हैं। अब एसआईटी इन बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 300 मेगावाट की लखवाड़ परियोजना पर एक्शन में UJVNL, अब हर हफ्ते होगी समीक्षा

सोमवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शामिल नहीं हुईं। हालांकि उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन वह आखिरी मौके पर वहां नहीं पहुंचीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सरकारी विभागों में वित्तीय लापरवाही का खुलासा, 1965 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब

इस पूरे घटनाक्रम पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न और जातिसूचक शब्दों की बातें अब सामने आ रही हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।