अंकिता भंडारी मामले पर सीएम धामी का विपक्ष को कड़ा जवाब, बोले- पीड़ित परिवार के आंसुओं पर राजनीति न करे विपक्ष

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बेहद संवेदनशील मामले को कोई भी दल अपनी राजनीतिक वापसी की सीढ़ी बनाने का प्रयास न करे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार के आंसुओं पर राजनीति करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।

मामले में हुई त्वरित कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अंकिता हत्याकांड के महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। इसके बाद निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए SIT का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्थापना दिवस: सीएम धामी ने खोले विकास के आंकड़े, जानिए 26 सालों में कितना बदला प्रदेश

एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जांच को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विज्ञापनों के माध्यम से जनता से साक्ष्य और सबूत मांगे गए थे। पुलिस और एसआईटी ने सभी आवश्यक सबूतों को जुटाकर मजबूत केस तैयार किया।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद: अन्नकूट पर दोपहर 12:05 बजे मुखबा रवाना हुई मां गंगा की डोली

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उच्च न्यायालय ने भी पूरी जांच के परीक्षण और पुष्टि के बाद इस मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन्होंने रेखांकित किया कि अदालत द्वारा दी गई यह उम्रकैद की सजा आज भी मजबूती से कायम है। सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज सर्वोपरि है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार ने हर जरूरी कानूनी कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: CM धामी ने की 'तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन' की समीक्षा, अधिकारियों को दिए भव्य आयोजन के निर्देश

अंत में मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि वे राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के संवेदनशील और दुखद मामलों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाने की कोशिश के साथ-साथ परिवार की भावनाओं को चोट पहुंचती है।