“पीएम का दौरा उत्तराखंड के लिए कल्याणकारी”- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

पीएम मोदी बैशाखी के पर्व पर उत्तराखंड आए तो इस बार भी सौगात देकर गए। सूबे को सौगात के रूप में मिला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे। पीएम ने देहरादून आकर इसका लोकार्पण किया..पीएम के दून दौरे से गदगद सीएम पुष्कर धामी ने भी उनके स्वागत अभिनंदन में कोई कमी नहीं की।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को नए भारत का शिल्पकार बताया और नए भारत का निर्माणकर्ता करार दिया। मुख्यमंत्री ने साल 2014 से पहले के वक्त को याद करते हुए कहा पूरा देश जानता है मुल्क के क्या हालात थे, सेना का मनोबल टूटा हुआ था तो नौजवानो के कंधे झुके हुए थे,तरक्की ठप थी लेकिन मोदी के पीएम बनते ही पूरे देश में उत्साह का माहौल बन गया और मुल्क तरक्की की राह पर कुलांचे भरने लगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनेगा देश का बड़ा फिल्म शूटिंग हब: CM धामी से मिले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर

बैशाखी के दिन हुए पीएम के दून दौरे और उनके हाथों से हुए एक्सप्रेसवे को सीएम धामी ने गौरवपूर्ण पल करार दिया। वहीं सीएम ने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को भी उनकी जंयती पर याद किया और सिख समुदाय को उनके नए वर्ष के लिए मंगलकामना की इसके अलावा देश के अन्नदाताओं को भी बैशाखी की शुभकामना दी। बहरहाल सीएम पुष्कर धामी ने पीएम मोदी के उत्तराखंड के हर दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण और कल्याणकारी बताया। साथ ही उन्होंने पीएम को भरोसा दिलाया कि साल 2027 में उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में तीसरी बार विकल्प रहित संकल्प के साथ भाजपा की ही सरकार बनेगी।