“इकोलॉजी, इकोनॉमी और एनवायरमेंट है विकास की बुनियाद”- नितिन गडकरी

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹12,000 करोड़ से अधिक की लागत से बने कुल 213 किमी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया। बताते चलें कि इस एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे लंबा 12 किमी का वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है। वर्तमान समय में देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 8 घंटो का समय लगता है, वहीं इस 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरु होने से इस सफर में कुल 22 किलोमीटर की कमी आएगी और महज 2.5 घंटे दून से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का महत्व साझा किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को ऐसी सौगात दी है जो उत्तराखंड के पर्यटन में गतिशिलता का प्रवाह करेगा। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे राजधानी देहरादून, योगनरी ऋषिकेश और धर्मनगरी हरिद्वार समेत समूचे उत्तराखंड के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंत्री ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे में गणेश पुर से देहरादून के बीच कुल 12 किलोमीटर लंबे वाइल्ड-लाइफ कॉरिडोर का भी निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत वाइल्ड-लाइफ को विशेष रुप से प्रोटेक्ट किया गया है। परिवहन मंत्री ने अपने संबोधन में अहम बात रखते हुए कहा कि “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण इकोलॉजी, इकोनॉमी और एनवायरमेंट को ध्यान में रखकर किया गया है, क्योंकि सरकार का लक्ष्य है कि विकास प्रदेश का हो या देश का इकोनॉमी और एनवायरमेंट का समन्वय बनाए रखना है”।

यह भी पढ़ें -  होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से बढ़ा वैश्विक तनाव, ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई भाजपा सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट को सर्वाधिक प्राथमिकता दी है। यही कारण भी है कि देवभूमि उत्तराखंड को कुल 1,30,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट दिए गए हैं जिनमें से तकरीबन 25,000 करोड़ की लागत के 2,461 किलोमीटर कार्य अभी तक केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण किए जा चुके हैं, वहीं वर्तमान समय में 35,000 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट पर कार्य जारी है। जबकि आने वाले समय में 80,000 करोड़ की लागत से पाइप लाइन और अन्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जून 2026 में हरिद्वार से सहारनपुर बाइपास तक कुल 51 किलोमीटर लंबे 6 लेन हाइवे का भी उद्धाटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत: बिना मंजूरी सीधी भर्ती पर रोक, कार्मिक विभाग का बड़ा आदेश जारी

विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी

  • 1650 करोड़ से 4 लेन पांवटा साहिब-देहरादून हाइवे निर्माण मई 2026 तक शुरु
  • 1600 करोड़ से 4 लेन हरिद्वार ग्रीन फील्ड बाइपास फ़ेज-1 अक्तूबर 2026 तक पूरा
  • 1100 करोड़ से ऋषिकेष बाइपास निर्माण अगस्त 2026 तक शुरु
  • 1050 करोड़ से 21 किमी 4 लेन रुद्रपुर बाइपास अक्तूबर 2026 तक पूरा
  • 936 करोड़ से 15 किमी 4 लेन काशीपुर बाइपास दिसंबर 2026 तक पूरा
  • 716 करोड़ से 12 किमी 4 लेन देहरादून-झाझरा मार्ग अप्रैल 2027 तक पूरा
  • 745 करोड़ से 20 किमी 4 लेन भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग अप्रैल 2028 तक पूरा
  • 630 करोड़ से 60 किमी 2 लेन जोशीमठ-मलारी मार्ग दिसंबर 2026 तक पूरा
  • 2300 करोड़ से 4 लेन हरिद्वार ग्रीन फील्ड बाइपास फ़ेज-2 का काम 2026 तक शुरु
  • 800 करोड़ से 2 लेन देहरादून-मसूरी मार्ग का DPR अगस्त 2026 तक शुरु
  • 800 करोड़ से 2 लेन श्रीनगर बायपास मार्ग का DPR जारी
  • 1700 करोड़ से 4 लेन देहरादून-मसूरी मई 2026 DPR
  • 5200 करोड़ से 370 किमी मानस सरोवर तक मार्ग निर्माण, 200 किमी पूर्ण,129 शेष
  • 12000 करोड़ से 825 किमी चारधाम यात्रा परियोजना, 640 किमी कार्य पूर्ण
  • 3800 करोड़ से बद्रीनाथ धाम के लिए ऋषिकेश से बद्रीनाथ तक 255 किमी पूरा, शेष 25 किमी अगस्त 2027 तक पूर्ण
  • 1300 करोड़ से केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड तक का कार्य दिसंबर 2026 तक शुरु
  • 3000 करोड़ से गंगोत्री धाम के लिए ऋषिेकेश से धरासू होकर गंगोत्री तक 142 किमी कार्य पूर्ण, शेष 100 किमी कार्य जारी
  • 2500 करोड़ से यमुनोत्री धाम के लिए धरासू से दमनोई तक 46 किमी मार्ग पूर्ण, शेष 30 किमी अप्रैल 2028 तक पूर्ण
  • 4300 करोड़ की लागत से लैंडस्लाइड और भू-धंसाव के लिए 296 परियोजनाओं को मंजूरी
  • 907 करोड़ की लागत से लैंडस्लाइड ब्लैकजोन चिह्नित कर उनका निस्तारण
  • 5800 करोड़ की अन्य 194 परियोजनाओं का DPR तैयार
  • 4000 करोड़ से सोनप्रयाग-केदारनाथ तक 12 किमी रोपवे परियोजना मंजूर
  • 2730 करोड़ से गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब 12.4 किमी परियोजना मंजूर
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून डीएवी कॉलेज में मंच से अभद्र भाषा से मचा बवाल, गायक मासूम शर्मा पर दर्ज हुआ मुकदमा