उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज हर रोज आंख मिचौनी कर रहा है। पल में तोल पल में मासा वाला हाल है। मैदानी जिलों में आलम ये है कि सुबह बारिश होती है तो रात को कहीं चादर निकल पड़ती है तो कहीं कंबल। लेकिन फिलहाल मौसम विभाग का जो पूर्वानुमान है उसके मुताबिक अब मैंदानी इलाकों में पारा कुछ दिनो तक लगातार बढ़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सी.एस.तोमर के मुताबिक मैदानी जिलों में तापमान मे एक डिग्री तक बढोतरी दर्ज की जाएगी। जबकि पहाड़ी जिलों खासकर उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में तापमान ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। हालांकि 11 जून के बाद बारिश की संभावना बन रही है।

