समाचार4U की खबर पर लगी शासन की मुहर… ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 16 IAS और 9 डिप्टी कलेक्टर के हुए तबादले, पुलिस महकमे में भी हुआ बड़ा फेरबदल…

ख़बर शेयर करें

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों और 9 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। यह निर्णय शासन की ओर से जारी आदेश में लिया गया है। समाचार 4U ने इस बड़े प्रशासनिक बदलाव की खबर पहले ही प्रमुखता से दिखाई थी, जिसे अब सरकार ने आधिकारिक मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें -  मैदाने जंग में गिरते है शहसवार, धामी के फिसलने पर क्यो मचा हाहाकार ?

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति हुई है, जिससे प्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बदलाव के तहत कई जिलों के कलेक्टरों और अन्य उच्च अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही, 9 डिप्टी कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से शासन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, साहस, संकल्प, और आत्मविश्वास का इम्तिहान- CM धामी

प्रशासनिक हलकों में इन बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि कुछ और महत्वपूर्ण तबादले भी जल्द हो सकते हैं। अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, डालनवाला कोतवाली में एक और नया मुकदमा दर्ज

इस फेरबदल के बाद राज्य के कई जिलों में प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा। अब यह देखना होगा कि नए अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में किस तरह से बदलाव लाते हैं और जनता को इसका कितना लाभ मिलता है।