NEET 2024 Paper Leak: CBI ने मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को दी क्लीनचिट

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली।नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीनचिट दे दी है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान प्रश्नपत्र चोरी की पूरी साजिश में संजीव मुखिया के शामिल होने का कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है।

सीबीआई के अनुसार, वर्ष 2024 में बिहार पुलिस ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र चोरी का मामला दर्ज किया था। शुरुआती एफआईआर में संजीव मुखिया पर ही मुख्य संदेह जताया गया था। इसका बड़ा कारण यह था कि वह पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में आरोपी रह चुका है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: पीपलकोटी मार्ग चौड़ीकरण पर लगी रोक से बचेंगे 3813 पेड़, बनेगा एलिवेटेड रोड

जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि नीट-यूजी प्रश्नपत्र चोरी करने, उसे बांटने और उससे मुनाफा कमाने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, जांच टीम को इस पूरी साजिश में संजीव मुखिया की भूमिका साबित करने वाला एक भी साक्ष्य नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें -  नीट विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, सीजेआई बोले- 'समय बर्बाद न करें'

मामले की जांच के दौरान संजीव मुखिया लंबे समय तक फरार रहा था। बाद में बिहार पुलिस ने उसे अन्य मामलों में गिरफ्तार किया। नीट-यूजी केस में नामजद होने के कारण सीबीआई ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की, लेकिन गहन जांच के बाद भी उसके खिलाफ कोई सबूत हासिल नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें -  सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किए निर्देश

सीबीआई को कोई ठोस साक्ष्य न मिलने की वजह से संजीव मुखिया के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। इस क्लीनचिट के बाद नीट-यूजी 2024 पेपर लीक केस में एक बड़े नाम को राहत मिल गई है, जबकि पहचाने गए अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad