Uttarakhand: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, जल्द शुरु होगी योजना

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य के युवाओं को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना का सीधा लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हजारों छात्रों को मिलेगा, जिन्हें घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को स्टडी मटीरियल और सही मार्गदर्शन देना है। इसके तहत अभ्यर्थियों को सिविल सर्विसेज, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल रहेगी।

यह भी पढ़ें -  Good News: रूस में फंसे पिथौरागढ़ के 2 भाई लौटे भारत, CM धामी और विदेश मंत्रालय की कोशिश रंग लाई

‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के लागू होने से छात्रों को महंगी कोचिंग संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष रूप से पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं को अब पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का लक्ष्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हर वर्ग के छात्र तक प्रतियोगी परीक्षाओं की स्तरीय तैयारी पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 15 अगस्त को खुलेगी अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल, CM धामी का बड़ा तोहफा

आपको बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना के खाके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुई कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श किया गया था। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद अब शासन इस योजना को धरातल पर उतारने की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: दोहरे स्थाई निवास में फंसे 152 शिक्षक, होगी अंतिम सुनवाई

प्रदेश में युवाओं के प्रोत्साहन के लिए पहले से भी कुछ कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से भी पात्र मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती रही है। हालांकि, नई योजना के जरिए बड़े पैमाने पर उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन जोड़कर एक मजबूत डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम तैयार करने की योजना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad