देहरादून-मसूरी मार्ग पर 12.17 करोड़ से बनेगा डबल लेन पुल, मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुल की जगह नए स्थायी डबल लेन पुल का शिलान्यास किया, करीब 12 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और मसूरी की लाइफलाइन साबित होगा, मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए, गौरतलब है कि 2025 की आपदा में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद वैकल्पिक वैली ब्रिज से आवागमन जारी है, अब 60 मीटर स्पान का आधुनिक स्टील बॉक्स सेतु बनाया जाएगा जिसमें दो लेन सड़क, फुटपाथ, रेलिंग और क्रैश बैरियर जैसी सुविधाएं होंगी, परियोजना को 21 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।