Global Energy Crisis: ईरान ने दी तेल-गैस सप्लाई ठप करने की धमकी, अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

ख़बर शेयर करें

ईरान। तेहरान और दुबई से आ रही बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरों के मुताबिक, खाड़ी देशों और हिंद महासागर में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य सहित तेल और गैस आपूर्ति के सभी वैकल्पिक समुद्री रास्तों को पूरी तरह बंद करने की खुली धमकी दी है, वहीं दूसरी तरफ इसी समुद्री तनाव के बीच ओमान तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में भारतीय मरीन इंजीनियर की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को UPSC जैसा ढांचा बनाने का निर्देश

वैश्विक ऊर्जा बाजार को दहलाने वाले इस घटनाक्रम में ईरान ने दोटूक कहा है कि खाड़ी के रास्तों से कच्चे तेल और गैस का निर्यात या तो पूरी दुनिया के लिए सामान्य रूप से जारी रहेगा, या फिर वे इसे किसी भी देश के लिए उपलब्ध नहीं होने देंगे। ईरान के इस कड़े रुख से दुनिया भर में Iran Crude Oil Supply Threat को लेकर हड़कंप मच गया है और वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने के आसार बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को UPSC जैसा ढांचा बनाने का निर्देश

ईरान की शक्तिशाली सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर’ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है। आईआरजीसी का आरोप है कि अमेरिका ने दुनिया भर में तेल-गैस के स्वतंत्र निर्यात के लिए हिंद महासागर का रास्ता जानबूझकर रोका है, जिससे ईरान के आर्थिक और रणनीतिक हितों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें -  नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को UPSC जैसा ढांचा बनाने का निर्देश

ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि मौजूदा बिगड़ते हालातों को देखते हुए वे उन सभी जलमार्गों और समुद्री चैनलों को पूरी तरह ठप कर देंगे, जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के व्यापार को सीधा फायदा पहुंच रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से खाड़ी के देशों से होने वाले कच्चे तेल के व्यापार पर बेहद बुरा असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad