हल्द्वानी के टांडा जंगल में शराब के नशे में विवाद, साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की वनकर्मी की निर्मम हत्या

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित टांडा जंगल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्याकांड की वारदात सामने आई है, जहाँ वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का मूल निवासी मृतक मेवा लाल टांडा रेंज में तैनात था, जहाँ उसका अपने साथी कर्मचारी तिवारी सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: डिजिटल होगा MDDA, ऑटो-रिजेक्ट हुईं 399 नक्शा फाइलों का नए सिरे से होगा निस्तारण

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के वक्त दोनों आरोपी और मृतक शराब के अत्यधिक नशे में थे और बहस बढ़ने पर तैश में आकर तिवारी सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे गहरे घाव लगने के कारण मेवा लाल की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Champawat: 50 लाख की ब्लड कंपोनेंट यूनिट का लोकार्पण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तिवारी सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपीनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फरार कातिल की तेजी से गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुंभ 2027 में तैनात होगी AI तकनीक: भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा के लिए बनेगा हाई-टेक सेंट्रल कंट्रोल रूम
Ad Ad Ad