17 अप्रैल को दे रहे हरदा पार्टी, व्यंजनो के जरिए मैदान से पहाड़ तक संदेश !

ख़बर शेयर करें

हरीश रावत कांग्रेस के उम्रदराज नेता है बावजूद इसके वे अपने आपको सक्रिय रख रहे हैं.. बेशक इस वक्त हरदा पार्टी के भीतर और पार्टी के बाहर चौतरफा घिरे से दिख रहे हों, लेकिन राजनीति के प्लेटफॉर्म पर अपने आपको कैसे मेंटेन रखना है, कैसे संवाद करना है ये उनसे सीखा जा सकता है। हरदा अपने आपको अभिमन्यु सा साबित करने में जुटे हुए हैं। इस वक्त जब पार्टी के भीतर और सोशल मीडिया में एक बड़ा धड़ा हरदा पर हमलावर हो उसी वक्त हरदा सबको न्यौता दे रहे हैं।

सोशल मीडिया की ताकत पहचान चुके हरदा ने अपने फेसबुक पेज के जरिए अपने चिर-परिचितो को पार्टी का न्यौता दिया है। पार्टी की थीम अबकी दफे तरबूज,खरबूज, ककड़ी पार्टी की है। न्यौते का भाषा पर जरा गौर कीजिए-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: रुड़की के कलियर क्षेत्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, रातभर रही गायब, सुबह मिली बदहवास

“ टू सेलिब्रेट समर, टू सेलिब्रेट चारधाम, टू सेलिब्रेट पर्यटन सीजन“…

“मैं कल दिनांक 17 अप्रैल को अपने आवास पर दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक “खीरा, तरबूज, खरबूज, मौसमी फलों के साथ बुरांश के जूस और नींबू के जूस के साथ पार्टी दूंगा। आप सब सादर आमंत्रित हैं। जिन्हें नहीं भी कह पाएंगे, वे भी आमंत्रित हैं, मगर स्थान सीमित है। खड़े-खड़े थोड़े कष्ट के साथ #SummerCelebrate करेंगे। आपका स्वागत पहाड़ी नींबू और बुरांश के जूस से होगा। फिर हम सब खीरा, तरबूज और खरबूज का स्वाद लेंगे, क्योंकि दोपहर के भोजन का वक्त है, तो आप सबको कत्यूर घाटी के भट्टों की चुड़कानी और उत्तरकाशी के लाल चावलों का भात, डीडीहाट के मडुवे की रोटी, जौनसार के लाल-लाल टमाटरों की चटनी और पहाड़ी आलू का झोल भी परोसा जाएगा। यदि कुछ लोग पूरी व चटनी से काम चलाना चाहेंगे, तो उनको पूरी-चटनी का स्वाद भी चखाया जाएगा।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में NHM कर्मचारियों के नियमितीकरण की आस तेज, मांगा गया कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड

तय है कि हरीश रावत की ये पार्टी सियासी हलके में हलचल मचाएगी। क्योंकि हरदा ने मैन्यू के जरिए सूबे के पहाड़ से मैदान तक सबको साधने की कोशिश की है। ओने-कौने से व्यंजन इकट्ठे किए हैं ताकि खाने वाला स्वाद न भूले। जाहिर है ऐसे में मीडिया तो आएगी ही लिहाजा हरदा सुर्खियां बटोर ही लेंगे। तय है कि करीबी और चाहने वाले आएंगे तो हौसंला मिलेगा और ‘दस्ताने पहने अपने’आएंगे तो चेहरे के भाव पढ़ने को मिलेंगे और चाल के पैंतरे समझने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ग्रीन सेस वसूलने की व्यवस्था हुई फेल: कैमरे भटके और सर्वर अटका, सरकार को करोड़ों का नुकसान

बेशक खर्चा होगा लेकिन हासिल भी बहुत कुछ होगा। हरदा मेजबान है मेहमानो की खातिरदारी बखूबी जानते हैं। बहरहाल हरदा की पार्टी का न्यौता मीडिया में जगह बना चुका है तो चाहने वालों के दिलों में दस्तरखान बिछा चुका है। अब सबको इंतजार है 17 अप्रैल का… इनको भी और उनको भी