ग्रामीण कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को लेकर ज़िला पंचायतों की कार्यप्रणाली पर अपनी बात रखी। मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि ज़िला पंचायत की ओर से पूरे प्रदेश में कूड़ा संग्रहण के लिए विशिष्ट स्थान चिन्हित कर वहां डस्टबिन रखवाए गए हैं और कूड़ा इकट्ठा होने पर उसे ले जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस का हमला, गोदियाल और हरीश रावत ने ज्वलंत मुद्दों पर घेरा

उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि इसके बावजूद यदि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा एकत्रित होने या उसके समय पर न हटाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, तो यह गंभीर विषय है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में ज़िला पंचायत के अधिकारियों और एएमए से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कूड़े का निस्तारण सुचारू रूप से हो ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में शुरू हुई 87वीं नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं