हरक सिंह रावत पर बुध गोचर का साया! ज्योतिषाचार्य ने दी वाणी पर नियंत्रण और कुलदेवी पूजा की सलाह

ख़बर शेयर करें

देहरादून। हरक सिंह रावत यूं तो सुर्खियों में रहना जानते हैं कभी बयानो को लेकर कभी डांस को लेकर यहां तक कि विवादों से भी हरक सिंह चोली दामन जैसा साथ रखते हैं। बहरहाल आजकल एक नया बखेड़ा खड़ा हो रखा है, इस बखेड़े के बीच डॉक्टर हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दस्तक देकर अपनी वो पहचान जाहिर की है जिसे रावत परिवार को जानने वाले भी जानते हैं और रावत परिवार के करीबी भी।

बहरहाल हरक सिंह की धर्मपत्नी दीप्ति रावत ने मीडिया की भूमिका पर न केवल सवाल उठाया है बल्कि गलत रिपोर्टिंग पर अदालत मे खीचने की चेतावनी भी दी है। दरअसल दीप्ति रावत को इस बात पर ऐतराज है कि मीडिया उनके अलावा किसी और महिला को हरक सिंह की पत्नी बताकर रिपोर्टिंग कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  चमोली हेली हादसे में सभी मृतकों के शव निकाले, हेली सेवाओं पर बढ़ी निगरानी, 2 नवंबर से नए नियमो के तहत होगी उड़ान

हालांकि हरक सिंह रावत ने इस मसले पर अभी अपनी बात नहीं रखी है जबकि उन्हे उनके पुराने सहयोगी और भाजपा के लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी स्थिति साफ करने की सलाह दी है। खैर ये अलग मसला है। उधर ज्योतिष के जानकारों ने हरक सिंह रावत को कबीर दास जी की कही बात “बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि। हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि। का उदाहरण देते हुए इस दिशा में चलने की हिदायत दी है ताकि कोई लफड़ा न हो।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ-बदरीनाथ में हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से वन्यजीवों पर असर,7 साल बाद फिर होगा बड़ा अध्ययन

राजपुरोहित डॉक्टर संतोष खंड़ूड़ी ने हरक सिंह रावत को परिवारिक कलह से बचने के लिए कुलदेवी की पूजा अर्चना की हिदायत दी है। खंडूडी ने कहा है कि बुध के मौजूदा गोचर के चलते समाज के प्रतिष्ठ आदमियो के परिवार पर आंच आ सकती है। लिहाजा ऐसे लोगों को अपनी वाणी को काबू में रखना होगा ताकि तिल का ताड़ न बने।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 'पति-पत्नी और वो' के विवाद में घिरे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पत्नी दीप्ति रावत ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल

विवाद और सुर्खियों के साए में जीने वाले कांग्रेस नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत विरोधी सियासी खेमें से भी सलाह मिली है और ज्योतिष के जानकारों से भी मार्गदर्शन मिला है। ऐसे में देखना ये होगा कि रक्षा विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके ड़ॉक्टर हरक सिंह रावत किसकी सलाह पर अमल करते हैं।