उधम सिंह नगर में फर्जी आधार कार्ड गैंग का भंडाफोड़: PixelLab से बनाते थे नकली प्रमाणपत्र

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एकबार फिर अवैध दस्तावेजों का काला खेल उजागर हुआ है। दरअसल, जिला उधम सिंह नगर में अवैध दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी: STF ने ब्लॉक की 225 फर्जी वेबसाइट और लिंक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के मछली मार्केट रोड स्थित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन पैन कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे। मौके से पुलिस ने चेतन कुमार, निवासी थाना पटवाई, जिला रामपुर (उ0प्र0), हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी, शिमलाबहादुर, थाना ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -  अर्बन चैलेंज फंड से चमकेगा उत्तराखंड: नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए 50% मदद

एडिटिंग टूल बना हथियार

वहीं आरोपी से पूछताछ को दौरान आरोपी ने बताया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहकों की फोटो, नाम और पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंकतालिकाएं तैयार करता था। इन दस्तावेजों का उपयोग सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के लिए किया जाता था। दुकान और मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां बरामद हुईं। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी फर्जी मार्कशीट की फाइलें खुली मिलीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बच्चे के भरण-पोषण से नहीं बच सकता पिता: उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, माँ की आय नहीं बनेगी आधार
Ad