आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट की टीम का चला चाबुक, चुलबुल रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप….

ख़बर शेयर करें

देहरादून: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ऋषिकेश और रायपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्र के अपर तुनवाला स्थित चुलबुल रेस्टोरेंट में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है।छापेमारी के दौरान जब आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली तो मौके से 104 पाउच माल्टा देशी शराब और 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। टीम ने तत्काल शराब को कब्जे में लेते हुए मौके पर मौजूद आरोपी नीतीश कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी तुनवाला को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप,सम्मान के लिए भटक रहे संघर्षी

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।