करोड़ों की बजट खर्ची के बाद भी बेहाल है अस्पताल… दून की बदहाली देखकर लौटे प्रदर्शन में चोटिल कांग्रेसी नेता… देखिए बदहाली पर क्या कहा…

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओ को तब बड़ा झटका लगा, जब इलाज के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के बाद वहां की बदहाल व्यवस्था सामने आई। चोटिल नेताओं को अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की कमी देखकर उल्टे पांव लौटना पड़ा।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी चोटिल हो गई थीं, जिन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां की दुर्दशा देखकर उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती होना ही बेहतर समझा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्पताल की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Crime News: चौदहा बीघा में चेकिंग के दौरान 5 पेटी अवैध शराब समेत धराया तस्कर, गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “पहले हमें प्रदर्शन के दौरान घायल किया गया और जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तो वहां डॉक्टरों में नैतिकता की कमी दिखी और साफ-सफाई की स्थिति दयनीय थी। बेड पर गंदगी और पेशाब फैला हुआ था, जिससे वहां रहना तक मुश्किल था।”

कांग्रेस नेताओं ने दून अस्पताल की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आम जनता के लिए खतरा बताया। उनका कहना है कि सरकार दून अस्पताल को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: भाजपा में टिकट की होड़ तेज, एक-एक सीट पर 5 से 7 दावेदार आए सामने

इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते कई दिनों से दून की इमरजेंसी बिल्डिंग से कूड़ा नहीं हटा है….

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR: दावे और आपत्तियों के निस्तारण पर पैनी नजर, 9 IAS-PCS अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad