दून अस्पताल में गर्भवती महिला को 5 घंटे बाद मिला इलाज, बरपा हंगामा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी स्थित दून अस्पताल के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में उस समय स्थिति बेकाबू हो गई, जब इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस घोर लापरवाही पर मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसका सीधा असर अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर पड़ा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में स्वाइन फ्लू का बड़ा विस्फोट: एक ही दिन में मिले 25 मरीज, आंकड़ा 400 के पार

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी एक युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर दून अस्पताल पहुंचा था। दोपहर दो बजे तक जब किसी डॉक्टर ने मरीज की जांच नहीं की, तो परिजनों का सब्र टूट गया। पीड़ित पति ने बताया कि पंजीकरण के बाद ओपीडी कर्मचारियों ने उसे केवल बैठने के लिए कहा। बार-बार पूछने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो 5 घंटे के लंबे इंतजार के बाद हंगामा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के स्कूलों में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज: छात्र संभालेंगे कमान, शिक्षक करेंगे मार्गदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अचानक आपातकालीन ऑपरेशन के लिए जाना पड़ा था, जिसके बाद पीजी डॉक्टर को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह भी बाहर चली गईं। डिप्टी एमएस ने तुरंत दूसरे डॉक्टर को बुलवाकर गर्भवती महिला का उपचार शुरू करवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सिख परंपरा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का जीवंत प्रतीक'