डीआईजी गढ़वाल ने देहरादून जिला के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, थाना चौकी स्तर पर ही शिकायतों के निपटारे के दिए निर्देश…

ख़बर शेयर करें

डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल द्वारा जनपद देहरादून में नियुक्त समस्त अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारीयों एंव समस्त थानाध्यक्षों के साथ पुलिस लाईन देहरादून के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।अमूमन देखने में आता है कि फरियादियों को अपने शिकायत के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के पास जाना पडता है, निर्देशित किया गया कि कोई भी जनशिकायत प्राप्त होती है तो प्राथमिकता के आधार पर उसे थाना/चौकी स्तर से ही उसका समाधान कर लिया जाये। जनपद प्रभारी/क्षेत्राधिकारी समय-समय पर प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण का पर्यवेक्षण करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बागेश्वर से चमोली तक बंदरों, ततैयों और कुत्तों का आतंक, 7 लोग घायल

पुलिस कार्यवाही में ऐसी पारदर्शिता होनी चाहिये जिससे आम जनता मे पुलिस के प्रति विश्वास तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे

पुलिस मुख्यालय एंव रेन्ज स्तर पर अपराधियों/अपराधों के विरूद्व जो भी अभियान प्रचलित है उनमें प्रभावी कार्यवाही के साथ ही लापरवाही बरतने वाले का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये। लम्बित अभियोग का त्वरित निस्तारण करें एंव जो अभियोग सबसे पुराने लम्बित हैं उनका विधिक निस्तारण प्राथमिकता से करें।

यह भी पढ़ें -  Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

वांछित अपराधियों/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाये एंव जिन वांछितों पर ईनाम घोषित नहीं कराया गया है उन पर ईनाम घोषित किये जाने की कार्यवाही करें

मादक पदार्थाे की तस्करी एंव अन्य गम्भीर अपराधों में सलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को गैगस्टर एक्ट में निरूद्व कराना सुनिश्चित करें। उक्त अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर, एसपी ट्रैफिक अक्षय कोण्डे, एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राईम मिथलेश एंव समस्त क्षेत्राधिकारी/समस्त थाना प्रभारी जनपद देहरादून उपस्थित रहे।