उत्तराखंड के थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर धामी सरकार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सभी थानों, धार्मिक स्थलों और कुछ निकायों को बम धमाके से उड़ाने की धमकी वाले एक ई-मेल के सामने आने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए साफ शब्दों में कहा है कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है और यहाँ किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देखन में सीधन लगे, घाव करे गंभीर: चेहरे पर 'मुस्कान', फैसलों में 'तूफान'; यही है "धाकड़ धामी" की पहचान

भाजपा मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या संगठन राज्य की शांति भंग करने या भय का माहौल पैदा करने की साजिश रचेगा, उससे बेहद सख्ती से निपटा जाएगा और उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले की गहनता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में राज्य के भीतर चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, जिसमें देश-विदेश से लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया 'AI Heritage & Tourism App' का लोकार्पण, अब AI ऐप कराएगा नैनीताल की सैर

ऐसे में राज्य में आने वाले प्रत्येक यात्री की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का सम्मान करते हुए सरकार यात्रियों को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शांति, सामाजिक और धार्मिक सद्भाव बनाए रखना है, और इस सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह नाकाम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ITI निरंजनपुर में TVS 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने युवाओं को दी बड़ी सौगात
Ad Ad Ad