देहरादून-मसूरी में पर्यटकों को मिलेगी जाम से, डेढ़ साल में चौड़ी होगी किमाड़ी रोड

ख़बर शेयर करें

देहरादून से मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लोक निर्माण विभाग किमाड़ी मार्ग को करीब ढाई से तीन मीटर तक चौड़ा करने जा रहा है, जिसकी विस्तृत कार्ययोजना पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के कार्य को पूरा करने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा, जिससे मसूरी लंबीधार किमाड़ी मार्ग डेढ़ लेन चौड़ा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

इस पूरी सड़क पर चिन्हित किए गए छह खतरनाक ‘डेंजर जोन’ का ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है ताकि यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से देहरादून का सफर तो ढाई घंटे में पूरा हो रहा है, लेकिन शहर के भीतर क्षमता से कई गुना अधिक ट्रैफिक होने और सड़कों के लिए जगह की कमी के कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Voter List 2026: 24.30 लाख मतदाताओं को जारी हुए नोटिस, 40% आवेदनों का हुआ निपटारा

इस ट्रैफिक दबाव को संतुलित करने के लिए ‘रिशपना-बिंदाल एलिवेटेड रोड’ परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है, जो दून के यातायात प्रबंधन के लिए गेमचेंजर साबित होगी। इसके अलावा, एनएचएआई द्वारा पौंधा से मसूरी के लिए तीन सुरंगों वाली एक नई रोड कनेक्टिविटी भी तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: शिक्षकों की छुट्टियों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, एक साथ 30% से अधिक स्टाफ को छुट्टी नहीं

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मैक्स अस्पताल से पहले लेफ्ट टर्न को फ्री करने और वहां से बिजली के पोल हटाने की योजना है। अधिकारियों का मानना है कि निर्माण कार्यों के दौरान सुबह के समय सड़क खोदने जैसी समस्याओं से बचने और इस संकट से पूरी तरह निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों का आपस में बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है।