देहरादून शिमला बाईपास पर बड़ा हादसा टला: पराली से लदे ट्रक को बचाने में पलटा कंटेनर, लगा लंबा जाम

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रहे हादसों पर लगाम कसना अब बड़ा टास्क बन चुका है, गुरुवार सुबह एक और बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शिमला बाईपास रोड पर गणेशपुर के पास पराली से लदे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहा एक कंटेनर बेकाबू होकर मुख्य सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹22.15 करोड़ की सौगात: CM धामी ने 26 विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के वक्त शिमला बाईपास मार्ग पर वाहनों की सामान्य आवाजाही जारी थी। इसी दौरान गणेशपुर के पास आगे चल रहे पराली से लदे ट्रक को बचाने की कोशिश में पीछे आ रहे कंटेनर का चालक संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते तेज रफ्तार कंटेनर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस भीषण हादसे में कंटेनर के चालक और क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें -  न्याय यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस खुद भी आत्ममंथन करे! भावना पांडे ने प्रीतम सिंह को दी नसीहत, वायरल ऑडियो पर मांगा जवाब

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। सड़क पर कंटेनर पलटने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।