उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजनीति से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ जननेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है और राजनीतिक व सामाजिक जगत पूरी तरह स्तब्ध है। बीते कई दिनों से उनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधे घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का लिया जायजा, सुविधाओं को परख दिए सख्त निर्देश

देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी को उनकी ईमानदारी और बेदाग छवि के लिए जाना जाता था। उनके जाने से उत्तराखंड ने अपना एक सच्चा और वरिष्ठ अभिभावक खो दिया है। इस दुखद घड़ी में उनकी बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने एक बेहद भावुक संदेश जारी कर अपना दुख व्यक्त किया है। पूर्व सीएम के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। पूरा उत्तराखंड आज इस महान जननेता को नम आंखों से याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा को स्वच्छता की सौगात: सीएम धामी ने कचरा प्रबंधन के लिए 15 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी