प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस: सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

गोपेश्वर चमोली में सीएम धामी की जनसभा में उमड़ी भीड़

कांग्रेस जीती तो निकाय क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावाः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर, चमोली में जनसभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद पर श्री संदीप रावत समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट की अपील की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर कांग्रेस के पास सिर्फ बहाने हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास को अपनी प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें -  फॉर्म-6 और चुनाव आयोग के फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र, CEC और चुनाव आयुक्तों से एक हफ्ते में मांगा जवाब,

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग इस बात से दुःखी हैं कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। कांग्रेस की सोच में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, वे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश करते हैं, जबकि भाजपा हमेशा जनता के हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों का विरोध किया है और अब विधानसभा उपचुनाव में झूठे वादे करके जीतने वाले कांग्रेस विधायक विकास कार्यों के नाम पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार सत्ता में नहीं है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun Triple Murder: फिल्म 'एक विलन' की तर्ज पर हुए 3 खून, हत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान..

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता पर निर्भर है कि वह ऐसे नेताओं को चुनेंगे जो विकास के नाम पर बहाने बनाते हैं या फिर ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो विकास कार्यों को धरातल पर उतार सकें और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तीन गुना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दुग्ध पालकों को घर-द्वार मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, राष्ट्रीय बाजारों तक होगी पहुंच

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा का विजन सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को जमीन पर उतारना है।केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय सरकार तीनों मिलकर क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में काम करेंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, संध्या देवी, चंडी प्रसाद भट्ट, महेंद्र सिंह राणा, पुष्पा फरस्वाण, गजेंद्र रावत, कुलदीप वर्मा, मनोज भट्ट, गजेंद्र असवाल, चंद्रकला तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।