CM योगी से मिले सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी’ के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में सिख समुदाय के हितों, सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'म्यूल अकाउंट्स' के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, मुख्य सचिव ने दिए आदेश

मुलाकात के दौरान सरदार परविंदर सिंह ने सिख समाज की विभिन्न अपेक्षाओं, धार्मिक स्थलों के प्रबंधन और जनहित के मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए राज्य सरकार से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के उत्थान, सुरक्षा और खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए सरकार सिख समुदाय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी।

यह भी पढ़ें -  सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17 करोड़ के जाली नोट बरामद; 3 सीनियर बैंक अधिकारी सस्पेंड, हड़कंप

सीएम योगी ने सरदार परविंदर सिंह द्वारा धार्मिक सौहार्द और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं, सरदार परविंदर सिंह ने सिख समाज के प्रति मुख्यमंत्री के संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जनगणना शुरू: 4 जिलों के 131 बर्फ़ीले गांवों में घर-घर पहुंचे प्रगणक
Ad Ad Ad