देहरादून को CM धामी की बड़ी सौगात: रायपुर और प्रेमनगर में मात्र ₹150 में हो रही ECG

ख़बर शेयर करें

देहरादून की जनता को सीएम धामी ने ऐसा तोहफा दिया है जिसके लिए शुक्रिया तो बनता है। बीते 25 साल में किसी भी सरकार ने दून वासियों को ऐसी सौगात नहीं दी थी। जी हां देहरादून के रायपुर और प्रेमनगर के सामुदायिक अस्पताल में दिल के रोगियों की ईसीजी मात्र डेढ सौ रूपए में हो जाएगी।

दोनो इलाकों के सामुदायिक अस्पताल में हृदय रोगियों की ओपीड़ी शुरू हो गई है। हृदय रोग के जानकार दिल को रोगियों की जांच कर रहे हैं और उन्हे दिल को स्वस्थ रखने के टिप्स भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिजली संकट से निपटने को पिथौरागढ़ में लगेंगे 62 MW के 4 नए स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स

सीएम धामी की पहल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर हाथ बढ़ाया और देहरादून में निवास कर रहे दिल के रोगियों को राहत दी है। रायपुर का सामुदायिक केंद्र जहां परवादून के रोगियों को राहत दे रहा है। वहीं प्रेमनगर का सामुदायिक अस्पताल पछुवा दून के बीमारों की धड़कन की जांच पड़ताल मे जुट गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के ATM से निकल रही साइबर ठगी की रकम, साइबर ठगों का नया पैंतरा

अब तक तीन दर्जन से ज्यादा दिल के रोगी डेढ सौ रूपए में ईसीजी करवा चुके हैं जबकि 100 से ज्यादा मरीज हार्ट स्पेशलिस्ट से सलाह ले चुके हैं। हालांकि रायपुर में बुधवार को और प्रेमनगर में शुक्रवार को कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोगियों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  'अंकिता हमारी बेटी, न्याय दिलाने को पहले दिन से प्रतिबद्ध', अंकिता हत्याकांड पर CM धामी का विपक्ष को करारा जवाब

इस सस्ते इलाज का फायदा न केवल देहरादून की जनता उठा रही है बल्कि दून असपातल और कोरनेशन अस्पताल पर भी मरीजों का बोझ कम हुआ है। मतलब साफ है कि अब देहरादून में दिल के मरीजों को दिल के इलाज के लिए महंगे अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं है।