कनखल पहुंचे सीएम धामी: जगतगुरु राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात, कुंभ 2027 के लिए मांगा मार्गदर्शन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे के दौरान कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और आगामी धार्मिक आयोजनों की सफलता को लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर संत समाज ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टरों का प्रवेश निषेध

दरअसल मुख्यमंत्री सबसे पहले हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे और जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।’