सीएम धामी ने राणा थारू परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

ख़बर शेयर करें

राणा थारू परिषद के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य एवं होली के रंग लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने जनजाति समाज के लोगो के साथ होली नृत्य भी किया।

बड़ी संख्या में आए लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ष जनजाति महोत्सव बनाने की घोषणा की है ताकि थारू जनजाति का इतिहास इसी प्रकार आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों के त्योहार होली में हमें विकसित भारत का संकल्प लेना है, जनजाति गौरव दिवस के शुरू होने से विकसित भारत का संकल्प शुरू हुआ। देश एवं राज्य के साथ ही जनजाति समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनजाति समाज के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में एकलव्य विद्यालय बन रहे हैं, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खटीमा में एकलव्य विद्यालय खोला गया है। एकलव्य विद्यालयों हेतु अलग से बजट का प्रावधान किया जा रहा है। समाज के ऐसे महान लोग जिन्हें कोई नही जानता , उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। आज देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं,जो आदिवासी समाज से हैं। आज सभी प्रतिभाओं का सम्मान हो रहा है। महाराणा प्रताप का वीरता से भरे जीवन के बारे में जन-जन को पता होना चाहिए। महाराणा प्रताप ने जो संघर्ष किया आज वो बच्चों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें -  एसडीआरएफ़ के डिप्टी कमांडेंट के पुत्र ने किया नाम रोशन…. यूपीएससी में आई 284 रेंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के विराट सपने और विराट संकल्प हैं। विकास को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के साथ हमारे समाज की संस्कृति भी आगे बढ़ रही है। हमारा जनजाति समाज आगे बढ़े, इसके लिए छात्रवृत्ति, प्रतिभा सम्मान की व्यवस्था, एवं कई अन्य योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरी दुनिया में बड़ा है। आने वाले कुछ वर्षों में भारत दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री जी निरंतर मेहनत, एवं संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए तपस्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का हर पल देश को समर्पित है।

यह भी पढ़ें -  विकास के ढोल की खुल रही पोल, सांसदों के गोद लिए गांवों की दुर्दशा का कारण बताए भाजपा : करन माहरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ राज्यों की पंक्ति में अग्रिम श्रेणी पर आए इसके लिए जनजाति समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनजाति समाज विकास की यात्रा का सहभागी है। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पास किया गया है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है, देवभूमि में कोई दंगाई न रहे इसके लिए दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई है।
हमारे जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास के दृष्टिगत ही केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। जनजाति समाज हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोग जब आगे बढ़ते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक गोपाल सिंह राणा, दान सिंह राणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, प्रेम सिंह राणा, दान सिंह रावत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।