अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना को लेकर सीएम धामी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता…

ख़बर शेयर करें

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 1.5 लाख कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश: अब तैनाती वाले जिले में आश्रित परिजन नहीं चला सकेंगे बीमा एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।