रानीखेत में मुख्यमंत्री ने करी सैर, पर्यटकों-सैलानियों से की मुलाकात…चाय-फेन का लिया आनंद

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार सुबह रानीखेत में सैर सपाटे पर निकले, जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी मिश्रित वन से घिरी माल रोड से वह गांधी चौक पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री धामी ने प्रदूषण से बेजार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुद्ध आबोहवा का आनंद लेने पर्यटन नगरी पहुंचे पर्यटकों और सैलानियों से मुलाकात भी करी, वहीं जब सैलानियों ने उत्तराखंड को शुद्ध प्राणवायु का भंडार बताया तो मुख्यमंत्री धामी ने कहा-“देवभूमि में स्वागत है”।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वाहनों की भीड़ से निपटने के लिए परिवहन विभाग का अभिनव प्रयास, 3 महीने चलेगा ट्रायल

चाय की चुस्की संग व्यापारियों संग चर्चा


सैर-सपाटे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांधी चौक पर एक चाय की दुकान चलाने वाले पिलखोली निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के टी स्टाल पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री धामी ने चाय की गर्म चुस्की संग फेन का आनंद लिया, तो वहीं चाय के साथ वहां मौजूद वरिष्ठ व्यवसायी अजय बबली के साथ बाजार के कारोबार, पर्यटन व्यवसाय आदि बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान व्यवसायी बबली ने बताया कि रानीखेत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की खासा आवश्यक्ता है। इसके बाद स्थानीय लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछ मुख्यमंत्री धामी कड़ी सुरक्षा में केमू स्टेशन की ओर निकले। कुमाऊं लाज में पहुंचने के बाद सीएम का अग्निवीर सैनिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ग्रीन सेस वसूलने की व्यवस्था हुई फेल: कैमरे भटके और सर्वर अटका, सरकार को करोड़ों का नुकसान