राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रामनिवास बाग जयपुर, राजस्थान में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का नया नेतृत्व राजस्थान को डबल इंजन की तेज गति से सर्वांगीण विकास के नये आयाम स्थापित करने में भी सफल होगा।

यह भी पढ़ें -  चप्पल उठाने से ‘वरिष्ठ’ बनने तक…अलग राज्य ने बदल दी नेताओं की किस्मत..!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रेम चंद बैरवा एवं दिया कुमारी को भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: लिफाफों ने बढ़ाई सियासी गर्मी! रक्षाबंधन कार्यक्रम को चुनावी तैयारी से जोड़कर चर्चा तेज
Ad Ad Ad