यात्रा करने आए या पार्टी? श्रीनगर में सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकाने वाले 6 शराबियों का कटा चालान

ख़बर शेयर करें

चारधाम यात्रा की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस सतर्क है। श्रीनगर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वाले 6 राजस्थानी युवकों पर कार्रवाई की है। थाना श्रीनगर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन में कुछ युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी कर रहे हैं। लिहाजा श्रीनगर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया.. 6 युवकों को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि सभी युवक चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा पर कूड़ा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बजट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

बहरहाल उत्तराखंड पुलिस यात्रा रुट पर मुस्तैद है ताकि कोई हुड़दंग न हो। कार्रवाई भी सही है आखिर बड़ा सवाल बनता है कि आप पावन यात्रा करने आए हैं या शराब पी कर हुड़दंग करने। लिहजा सभी तीर्थयात्रियों से समाचार4U का विनम्र अनुरोध है यात्रा नियमो का उलंघन न करें पुलिस को और मंदिर समिति को सहयोग करें। मामूली भूल चूक को नजरअंदाज करें ज्यादा तूल देकर माहौल को पेनिक न बनाएं। कुछ कदम आप बढ़ाइए सहयोग के लिए सरकार तैयार है। आप मेहमान हैं,अतिथि जैसा बर्ताव कीजिए धन्यवाद।