दून मेडिकल कॉलेज में 64 पदों पर भर्ती का मामला, इंटरव्यू में पहुंचे सिर्फ छह डॉक्टर, जानें क्या है वजह

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के डॉक्टरों की कमी को दूर करने के सरकारी प्रयासों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब 64 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित इंटरव्यू में महज छह डॉक्टर ही शामिल होने पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहे इस मेडिकल कॉलेज में इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद अभ्यर्थियों की यह बेरुखी और उदासीनता अब प्रशासन के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में नया रिकॉर्ड: बारिश और सोशल मीडिया के दुष्प्रचार के बावजूद 40 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि विभिन्न विभागों के इन 64 पदों के लिए गुरुवार को साक्षात्कार आयोजित किए गए थे, जिसमें भाग लेने वाले छह डॉक्टरों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर पद के लिए एक, मेडिसिन विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर व एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री से केदारनाथ के बीच बनेगी 100 किमी नई सड़क, 150 किलोमीटर कम हो जाएगी दोनों धामों की दूरी

इस संकट के बीच कॉलेज में चल रही भर्ती प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इससे पहले 25 मई को हुए साक्षात्कार में चयनित करीब दस डॉक्टरों का परिणाम एक महीना बीत जाने के बाद भी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और घोटालों पर देहरादून में बवाल: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हालांकि, इस लेतीफ़ली पर सफाई देते हुए प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि इंटरव्यू के बाद का पूरा ब्योरा निदेशालय के माध्यम से शासन को समय पर भेजा जा चुका है और जैसे ही वहां से अंतिम परिणाम जारी होगा, चयनित डॉक्टरों की जॉइनिंग तुरंत करा दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad