भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बयानों में भिन्नता ने खोल दी पोल, ये कहा भाजपा अध्यक्ष ने

ख़बर शेयर करें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के हल्द्वानी में दिए गए उस बयान के बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे इतर बयान देते हुए कहा कि 2022 का चुनाव पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा ।। जहां एक तरफ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहे है वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनके विपरीत बयान देते हुए एक बार फिर राजनीति गरमा दी है।। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा नेता है और इस बार उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारा दिया है युवा मुख्यमंत्री युवा चेहरा इस बार 60 पार।। हालांकि इस बयान के बाद एक बात और साफ हो गई है कि भाजपा में भी अंदर खाने विरोध के स्वर बुलंद हो रहे है।।

यह भी पढ़ें -  कोविड मामलों में बढ़ोतरी पर स्वास्थ्य सचिव की अधिकारियों को दो टूक नसीहत, अधिकारी रहे अलर्ट, कोविड मामलों पर हुई लापरवाही तो होगी कार्रवाई……