“उत्तराखंड आपको नमन करता है दादा जी”-सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

25 अप्रैल को उत्तराखंड हमेशा याद रखता है दरअसल ये तारीख उत्तराखंड के उस बेटे की जन्म की तारीख है जिसे हिमपुत्र का दर्जा मिला था जी हां आज के दिन ही हिमपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म हुआ था। पौड़ी से इलाहाबाद और आजादी की जंग से आजाद भारत की राजनीति तक का सफर करने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा तत्कालीन समय में देश की राजनीति के अहम स्तंभ थे।

यह भी पढ़ें -  BJP में सवर्ण आयोग के गठन की मांग तेज: पार्टी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने JP नड्डा से की मुलाकात

आज उनकी जयंती पर पूरे उत्तराखंड ने उन्हें याद किया। देहरादून में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने पिता और उनके बेटे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने दादा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिमपुत्र हेमवती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हिमवती नंदन बहुगुणा को याद किया। सूबे के पशुपालन दुग्ध विकास और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा “उत्तराखंड आपको नमन करता है दादा जी।”

यह भी पढ़ें -  हिमनद झीलों के खतरे से निपटेगा उत्तराखंड, वसुंधरा झील पर लगेगा 'अर्ली वार्निंग सिस्टम'
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad