CM धामी ने की टॉपर्स से फोन पर बात! गीतिका पंत-योगेश जोशी को दी बधाई

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को रामनगर मुख्यालय से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने भी प्रदेश के मेधावी छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी की इंटरमीडिएट टापर गीतिका पंत तथा विवेकानंद विद्यालय के छात्र टापर योगेश जोशी से फोन पर वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  हिमालयी राज्यों के लिए CM धामी की साझा रणनीति: जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से फोन पर बातचीत करते हुए गीतिका पंत से उनकी सफलता पर प्रफुल्लित होकर पूछा कि टॉप करने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है। जिस पर गीतिका ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आगे भी इस प्रकरा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह जब बागेश्वर आएंगे तो उनके घर भी अवश्य आएंगे। इस पर गीतिका ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  बाल संरक्षण आयोग का मदरसा निरीक्षण: बदहाली देख अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने जताई नाराजगी

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने हाईस्कूल टॉपर योगेश जोशी से भी फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगेश की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेधावी छात्रों से फोन पर वार्ता करने से छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है। टापर्स को अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।