28 मई से उत्तराखंड के दौरे पर भाजपा नेता नितिन नवीन, 25 से अधिक जगहों पर होगा भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन के 28 मई से शुरू हो रहे उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया कि उत्तराखंड के अपने पहले दौरे पर आ रहे नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में सादगी और उत्साह के साथ 25 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: अब 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, CMO ने दिए सख्त निर्देश

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, नितिन नवीन 28 मई को शाम 4:35 बजे जौलीग्रंट हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से सीधे प्रदेश कार्यालय जाकर शाम 6:15 बजे कोर कमेटी और फिर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन, 29 मई को सुबह वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  मिशन ओलंपिक 2036: उत्तराखंड में तलाशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं, CS आनंद बर्द्धन का बड़ा फैसला

इसके बाद, राजपुर रोड के एक होटल में सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा, जिसमें पहले सांसदों-विधायकों, दोपहर 2 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों, और शाम 4 बजे से नगर निगम के मेयर, पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। अंत में वे मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक लेकर अपने इस व्यस्त दौरे को पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज पर कोरोना काल जैसा संकट, कर्मचारियों का वेतन अटका
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad