दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: इंजीनियर से लूट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई लूट और मारपीट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 मई की देर रात की है, जब आईटी पार्क में काम करने वाला युवक आकाश सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए खड़ा था। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे अपने साथ बैठाया और जामुनवाला पुल के पास ले जाकर उसके साथ शराब पी। इसके बाद आरोपियों ने युवक से मारपीट करते हुए उसके दो मोबाइल फोन और छह सौ रुपये लूट लिए। छीना-झपटी के दौरान युवक पुल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  ब्रिक्स बैठक के लिए भारत आएंगे ईरानी विदेश मंत्री: जयशंकर संग वार्ता पर टिकी विश्न की नजर

घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मृदुल गुरुंग को मीठी बेरी रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से लूटा गया आईफोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी अस्मित थापा के साथ नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदात करता था। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।