देहरादून में आज लैंड फ्रॉड के मामलों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।बैठक के दौरान जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की गई और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विनय शंकर पांडे गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि लैंड फ्रॉड के मामलों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि संदिग्ध जमीन सौदों की गहन जांच की जाए और फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए जा रहे फ्रॉड पर तुरंत रोक लगाई जाए।

