भीमताल झील के संरक्षण के लिए SARRA का बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण पूरा, गहराई और गाद का होगा सटीक आकलन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल जिले की प्रमुख प्राकृतिक भीमताल झील के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), देहरादून ने 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया है। जलागम मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इस सर्वेक्षण का मकसद झील की वास्तविक गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल पर जमी गाद व तलछट का सटीक आकलन करना है।

इस तकनीकी आंकलन से भविष्य में झील के पुनर्जीवन और गाद निकासी की योजनाओं को ठोस आधार मिल सकेगा। यह सर्वेक्षण कार्य रुड़की की एजेंसी मैसर्स जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज के जरिए आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरा किया गया है। सर्वेक्षण के दौरान मोटर बोट पर लगाए गए इकोसाउंडर उपकरण से झील के विभिन्न हिस्सों की गहराई मापी गई। वहीं, झील के किनारे DGPS उपकरण लगाकर सर्वेक्षण बिंदुओं के सटीक निर्देशांक और भौगोलिक स्थिति दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

तकनीकी प्रक्रिया में ड्यूल फ्रीक्वेंसी सिंगल बीम इकोसाउंडर और मल्टी-कॉन्स्टेलेशन DGPS/GNSS सिस्टम का उपयोग किया गया। इसके साथ ही RTK/CORS करेक्शन, ट्रांसड्यूसर की माउंटिंग डेप्थ व ऑफसेट, जलस्तर मापन और आवश्यक डेप्थ करेक्शन भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे। सर्वेक्षण के समय लगभग 10 मीटर के अंतराल पर सर्वे ट्रांसेक्ट तय किए गए। आंकड़ों की सटीकता बनाए रखने के लिए क्रॉस-चेक लाइन और झील की बाउंड्री का भी सर्वेक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें -  बढ़ती ठंड को लेकर देहरादून प्रशासन सतर्क

इस सर्वेक्षण से भीमताल झील की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक और तकनीकी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके तहत बैथिमेट्रिक कंटूर एवं डेप्थ प्लान, क्रॉस-सेक्शन प्रोफाइल, डिजिटल बेड सरफेस और साउंडिंग डेटा बनाया जाएगा। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर झील के तल में जमी तलछट की मोटाई और संभावित ड्रेजिंग की मात्रा का आकलन भी किया जाएगा। साथ ही 3D डिजिटल टेरेन मॉडल, 10 मीटर CAD क्रॉस-सेक्शन, कुल जल भंडारण क्षमता, सिल्ट कैपेसिटी और एरिया-कैपेसिटी कर्व तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 13 किमी लंबे ऋषिकेश बाईपास परियोजना को मिली रफ्तार, 47 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का रास्ता साफ

इन तकनीकी निष्कर्षों से यह स्पष्ट हो सकेगा कि वर्तमान में भीमताल झील की जल संग्रहण क्षमता कितनी है। इससे यह भी समझने में मदद मिलेगी कि झील के किन हिस्सों में अधिक तलछट जमा है और वैज्ञानिक तरीके से गाद निकालने की क्या संभावनाएं हैं।