मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भरत चौधरी ने किया दावा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी पर जो विश्वास जताया है उतना भरोंसा खुद चौधरी को भी खुद पर नहीं रहा होगा। सूबे की सियासत पर बारीकी से नजर रखने वाले हों या खुद भरत चौधरी किसी को भी यकीन नहीं था कि भरत चौधरी को मंत्री पद से नवाजा जाएगा। लेकिन पुष्कर सिंह धामी के इस सिलेक्शन से सबकी सोच चारों खाने चित्त है।

यह भी पढ़ें -  महाकुंभ 2027 और विकास कार्यों के लिए सीएम धामी का बड़ा फैसला, करोड़ों रुपये के बजट को दी मंजूरी

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो दबी आवाज में ही सही लेकिन कह रहे हैं कि गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भरत चौधरी ने जो भाषण दिया उससे सीएम धामी काफी प्रभावित हुए हैं। हालांकि भरत चौधरी की क्वालिटी क्या हैं और आने वाले चुनाव में चौधरी का मंत्री पद चुनाव में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाएंगे ये तो वक्त बताएगा

यह भी पढ़ें -  4 पत्रकारों की पेंशन स्वीकृत,4 दिवंगत पत्रकार आश्रितों को 5-5 लाख की इमदाद, बीमार पत्रकार को भी मदद

फिलहाल गढ़वाल लोकसभा सीट के कोटे से धामी कैबिनेट में शामिल रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का दावा है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी और फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चौधरी अपने तर्क के पीछे भाजपा संगठन की मेहनत का हवाला देते हैं। चौधरी कहते हैं राज्य की पंचायते हों या शहरी निकाय या फिर लोकसभा के चुनाव सभी जगह भाजपा को बहुमत मिला है। राज्य के पांचो सांसद भाजपा के हैं, तेरह जिला पंचायतों मे से 12 जिलापंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बने हैे. वहीं तकरीबन सभी नगर निकायों और विकासखंडों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। लिहाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं द्वार महोत्सव में पहुंचे CM धामी, लोक संस्कृति और राज्यहित पर दिया बड़ा बया