Uttarakhand: जागेश्वर धाम से CM धामी ने विपक्ष को घेरा; बजट और आय पर दिया बड़ा आंकड़ा

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने साफ कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और कड़े नकल विरोधी कानून से राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सुशासन को बड़ी मजबूती मिली है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ मंदिर चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का खजाना हमेशा खाली रहता था और सिर्फ घोटालों की चर्चा होती थी, जबकि आज उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है।

आर्थिक मोर्चे पर बड़ी जानकारी देते हुए सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य की अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले डेढ़ गुना से अधिक बढ़ चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत से अधिक की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बीमार PRD जवानों को भी मिलेगा मानदेय, धामी सरकार ने जारी की नई SOP

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उत्तराखंड का वार्षिक बजट अब 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इन मजबूत वित्तीय आंकड़ों के दम पर आज पूरा उत्तराखंड बहुत ही तेज गति के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी की तारीफ कर फंसे कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला? कहा-"विपक्ष से कोई भेदभाव नहीं"...

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर ऐतिहासिक ‘श्रावणी मेले’ का विधिवत शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम धामी ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को पारंपरिक लोक पर्व ‘हरेला’ की बधाई भी दी। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ देश-विदेश से आए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad