देहरादून: अमित शाह के दौरे के बीच सियासी बवाल, अज्ञात ने स्वागत पोस्टर पर लिखा ‘तड़ीपार’, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाई-प्रोफाइल दौरे के बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने शहर के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। गृह मंत्री के स्वागत में शहर में लगाए गए एक बड़े राजनीतिक पोस्टर पर किसी अज्ञात उपद्रवी द्वारा आपत्तिजनक शब्द ‘तड़ीपार’ लिख दिया गया है।

एक तरफ जहां गृह मंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनरों और भव्य स्वागत द्वारों से सजाया गया था, वहीं इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीवीआईपी रूट और सार्वजनिक स्थान पर लगे पोस्टर पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी किए जाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी तीखी नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पत्रकारों को दिवाली का बड़ा तोहफा: सीएम धामी ने पेंशन बढ़ाने और मान्यता का दायरा बढ़ाने का किया ऐलान

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारी पुलिस पहरे और सुरक्षा के बीच मुख्य मार्गों पर लगे इन पोस्टरों तक कोई शरारती तत्व कैसे पहुंचा। क्या यह किसी राजनीतिक दल की सोची-समझी साजिश है या फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोई शरारत? पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव 2027: 130 ऑल-विमेन बूथ, 92 मॉडल स्टेशन और दिव्यांगों के लिए 66 विशेष केंद्र

वीवीआईपी दौरे के दौरान हुई इस इस लापरवाही ने सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही अज्ञात आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। इस घटना ने शहर के सियासी पारे को अचानक से काफी ऊपर पहुंचा दिया है।