कांग्रेस के निशाने पर सरकार के साथ साथ 3 ब्यूरोक्रेट्स भी.. स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी से जुड़े हैं अधिकारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का निशाना न केवल धामी सरकार है बल्कि कुछ ब्यूरोक्रेट्स पर भी हैं जिनको कांग्रेस ने चिन्हित किया है, राज्य में कुछ ऐसे भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस ने उठाया है जिसमें 3 बड़े अधिकारियों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने गड़बड़ी नहीं करने की चेतावनी दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के इस तरह इन अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है।विपक्षी दल को सरकार में बैठे मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तो हम अक्सर देखते रहते हैं लेकिन इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने तीन बड़े अधिकारियों पर निशाना साधा है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि सरकार के साथ भ्रष्टाचार में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे तीन अधिकारियों को पार्टी ने चिन्हित किया है यह अधिकारी सरकार के गलत कामों में सहयोग कर रहे हैं और वह इन अधिकारियों को चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि टेबलेट खरीद चिकित्सा स्वास्थ्य उपकरण और सहकारिता विभाग ने नियुक्ति घोटाला सामने आया तो कांग्रेस इन अधिकारियों को नहीं छोड़ेगी। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब 2022 में आएगी तो इन सभी मामलों की जांच करवाएगी और जिन अधिकारियों को चिन्हित किया गया है उनकी भूमिका गड़बड़ पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मेडिकल बनाने को लेकर अस्पताल में डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल... जांच टीम गठित