बिदौली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,हरियाणा निवासी के घर से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग में सोमवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिंदौली में दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त टीम ने हरियाणा निवासी के घर से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंकित था।

यह भी पढ़ें -  पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह की कार पर हुए चालान पर चालान, RTO बोले—नियमों के तहत होगी कार्रवाई.....

इस कार्रवाई की निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त रमेश चौहान कर रहे थे। अभियान का नेतृत्व जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की प्रभारी प्रेरणा बिष्ट ने किया। टीम में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 के आबकारी निरीक्षक शिव प्रसाद व्यास व विजेंद्र भंडारी शामिल रहे। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी दून की दो टूक, युवाओ के भविष्य से खिलवाड नही होगा बर्दाश्त.....

कार्रवाई में आबकारी स्टाफ उप-आबकारी निरीक्षक शोबन सिंह रावत, पान सिंह राणा, उमराव सिंह राठौर, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, हेमंत सिंह, गोविंद, नौशाद, अनु रानी, आशीष चौहान और अनुराधा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अधिकारियों का कहना है कि यह विशेष अभियान अवैध शराब की तस्करी और भंडारण को जड़ से खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें -  स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

आबकारी विभाग की इस दबिश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शराब माफियाओं को कड़ा संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।