महिला कांग्रेस ने खोला बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा…

ख़बर शेयर करें

देहरादून, महिला  कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने आज प्रदेश  मुख्यालय पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि देश की पहलवान बहने अपने न्याय के लिए विगत 4 महीनों से जंतर मंतर पर बीजेपी सांसद ब्रिज भूषण सिंह के द्वारा महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महिला पहलवानों के 28 मई को आंदोलन को कुचलने के घिनौना कृत किया गया है। ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से ब्रिज भूषण शरण सिंह की जांच कर गिरफ्तारी की मांग की और सरकार को यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार इस विषय में ठोस कार्रवाई नहीं करती तो उत्तराखंड महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेगी।
पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, परवादून अध्यक्ष पूनम सिंह उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण बजट सत्र: भराड़ीसैंण को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना, पर्यटन मंत्री का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र
Ad