सीएम आवास में रंगों के पर्व होली की धूम, मुख्यमंत्री ने अबीर-ग़ुलाल लगाते हुए दी होली की शुभकामनायें

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण बजट सत्र: भराड़ीसैंण को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना, पर्यटन मंत्री का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,* आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल – दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी l

यह भी पढ़ें -  जमीन पर सवाल, रील में कमाल.... रियल्टी गायब, रील हाज़िर—सरकारी सिस्टम का नया चेहरा...

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण से धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ का बजट: GYAN मॉडल पर विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं पर खास फोकस
Ad