मुख्यमंत्री धामी ने किया माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन दौरान रोड़ शो, उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में लोक सभा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के अवसर पर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज: चुनावी रण से पहले 23 हजार EVM मशीनों को देना होगा इम्तिहान,

भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी सौगात: CM धामी ने लॉन्च किया 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धीकरण' विवाद में सियासी संग्राम: 7 सितंबर को कांग्रेस-भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
Ad Ad Ad