CM धामी की अगुवाई में ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान को दिया बल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में भाग लेकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं सफाई कर लोगों को जागरूक किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल जनभागीदारी और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह अभियान स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण की ओर एक सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Reverse Migration Plan: CM धामी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं को सरल बनाने के आदेश

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक सविता कपूर, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल जी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'बूथ जीता, चुनाव जीता' मंत्र के साथ BJP का नया खाका तैयार, 810 नए बूथों को मजबूत करने में जुटी पार्टी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad